लॉस एंजिल्स में ‘सिकंदर’
|
‘सिकंदर’ का निर्माण बिग पिक्चर्स और सिनेरास लिमिटेड ने मिलकर किया है, जबकि पियूष झा इसके निर्देशक हैं।
इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह एक मासूम बच्चे को रास्ते में बंदूक पड़ी हुई मिलती है और उसके बाद उसकी जिंदगी में कई बड़े बदलाव आते हैं।
फिल्म में ‘कुछ-कुछ होता है’ और ‘ब्लैक’ में बाल कलाकार के रूप में काम करने वाले परज़ाद दस्तूर और आयशा कपूर ने प्रमुख भूमिका निभाई है। साथ ही संजय सूरी और आर माधवन भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

