1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

लाखों विदेशी भारतीय सिनेमा के दीवाने

जापानी मेहमान हिंदी फिल्म के सेट पर

जापानी मेहमान
ND

भारतीय सिनेमा और धारावाहिकों के देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लाखों दीवाने हैं, जिसका उदाहरण गाहे बे गाहे मिलता रहता है। ऐसी ही एक झलक तब देखने को मिली जब जापान के प्रधानमंत्री युकियो हातोयामा अपनी पत्नी मियुकी हतोयामा टोक्यो से भारत केवल बॉलीवुड और छोटे पर्दे की दुनिया को करीब से देखने के लिए आए थे। मियुकी हातोयामा तो धारावाहिक यहाँ मैं घर-घर खेली के सेट पर भी गईं और उसके कलाकारों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि उन्हें यह धारावाहिक बहुत अच्छा लगता है क्योंकि सिनेमा की अपनी भाषा होती है जिसे कोई भी समझ सकता है। इस मौके पर धारावाहिक के सेट और उसके स्वर्णभवन की भी जमकर तारीफ की। धारावाहिक के निर्माता सूरज बड़जात्या के पिता राज बाबू के साथ सभी मेहमानों ने कलाकार और दूसरे यूनिट के सदस्यों से मुलाकात की और बैठकर धारावाहिक की शूटिंग भी देखी।

सूत्रों के अनुसार मियुकी ने शूटिंग के दौरान धारावाहिक के निर्देशक से उसकी कहानी के बारे में भी बातचीत की। इसके अलावा वे गोरेगाँव फिल्मसिटी में लगे और सेट भी देखने गए।