1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

रोबोट ने विदेश से 61 करोड़ कमाएँ

हिंद फिल्म रोबोट
IFM

दक्षिण भारत की फिल्मों के महानायक रजनीकांत की हाल में प्रदर्शित फिल्म रोबोट ने विदेशों में अभी तक 61 करोड़ रुपए कमा कर नया कीर्तिमान बना दिया है। इस मामले में रोबोट ने रजनीकांत की ही सुपरहीट फिल्म शिवाजी को भी पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म के ओवरसीज वितरण अधिकार खरीदने वाली कंपनी इरोस इंटरनेशनल से जुडे सूत्रों ने बताया कि रोबोट के तमिल और तेलुगू संस्करण इंधीरन ने अमेर‍िका से बीस करोड़, पश्चिम एशिया से सात, मलेशिया और सिंगापुर सहित दक्षिण पूर्व एशिया से 21 करोड़ और शेष विश्व से पाँच करोड़ रुपए अपनी झोली में डाल लिए हैं।

सूत्रों के अनुसार फिल्म की पैसा कमाने की इस रफ्तार ने रजनीकांत की इससे पहले की हिट फिल्म शिवाजी को कमाई के मामले में मीलों पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय नायिका की भूमिका में हैं और इसका संगीत एआर रहमान ने दिया है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें