1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

रहमान को मिले दो ग्रैमी अवार्ड

ग्रैमी अवार्ड
पिछले साल ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब से नवाजे गए संगीत सम्राट एआर रहमान की जय के एक बार फिर नगाड़े बज गए। स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए 52वें ग्रैमी अवॉर्ड में उन्हें दो-दो ट्राफियाँ मिली हैं।

भारतीय संगीत के सर्वाधिक प्रयोगधर्मी संगीतकार व मद्रास के मोजार्ट कहे जाने वाले एआर को लॉस एंजिल्स के स्टेपल्स सेंटर में आयोजित ग्रैमी पुरस्कार समारोह में 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ साउंड ट्रैक के लिए ग्रैमी पुरस्कार दिया गया। 44 वर्षीय एआर रहमान यह पुरस्कार पाने वाले पहले सबसे कम उम्र के भारतीय हैं। इससे पूर्व यह सम्मान पं. रविशंकर (सितार) और जाकिर हुसैन (तबला) को मिल चुका है।

इसके बाद सर्वश्रेष्ठ फिल्म गीत वर्ग में स्लमडॉग के ही गाने 'जय हो' के लिए सम्मानित किया गया। साउंड ट्रैक श्रेणी में रहमान का मुख्य मुकाबला स्टीव जार्डन और क्वांटिन टरांटिनो से था, लेकिन बाजी रहमान के हाथ लगी। सर्वश्रेष्ठ गीत के वर्ग में रहमान ने अपने प्रतिद्वंद्वी ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को हराकर दूसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता।