1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

मेलबर्न में दिखाई जाएगी 'पीपली लाइव'

मेलबर्न
ND

अगले महीने मेलबर्न में होने वाले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2010 में 'पीपली लाइव' का प्रीमियर भी किया जाएगा। इन दिनों आमिर खान की इस फिल्म की चर्चा खूब हो रही है। 'नॉट क्वाइट बॉलीवुड' श्रेणी के तहत चार हिंदी फिल्मों के साथ 'पीपली लाइव' भी प्रदर्शित की जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फिल्म के अकेले वितरक माइंड ब्लोइंग के मीतू भौमिक लांगे ने कहा कि रंगमंच के कलाकारों की यह फिल्म 22 जुलाई को शुरू हो रहे महोत्सव के समापन से एक दिन पहले विशेष तौर पर प्रदर्शित की जाएगी। अनुषा रिजवी द्वारा निर्देशित यह पहली फिल्म किसानों की आत्महत्या और इस पर देश में मीडिया और राजनीतिक तबके की प्रतिक्रिया को आधार बनाकर प्रस्तुत की गई है।