दो दिग्गज खान हॉलीवुड में
IFM
हिंदी सिनेमा के लिए 2011 यादगार साल बनकर आ रहा है। इस दौरान बॉलीवुड के दो दिग्गज खान ग्लोबल मंच पर आमने-सामने होंगे, जहाँ आमिर खान डेनी बोयल की मैक्सिमम सिटी में दिखाई देंगे, तो शाहरुख खान पॉल शेरडर्स की एक्ट्रमी सिटी में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाएँगे।
आमिर की मैक्सिमम सिटी इसी नाम के एक उपन्यास पर आधारित फिल्म होगी। यह किताब 2004 में प्रकाशित हुई थी और समीक्षकों ने इसकी खूब प्रशंसा की थी।

