1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

देव-फ्रीडा की चोरी पकड़ाई

स्लमडॉग मिलियनेयर
ND
स्लमडॉग मिलियनेयर जोड़ी देव पटेल और फ्रीडा पिंटो की चोरी पकड़ी गई है। लंबे समय से अपने प्यार को छिपाने की कोशिश करते आ रहे देव और फ्रीडा को इसराइल के एक रेस्तराँ में रात्रिभोज पर एक-दूसरे का चुंबन लेते देखा गया।

बताया जाता है कि पटेल तेल अवीव पहुँचे, जहाँ फ्रीडा मिराल फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इसके बाद इस जोड़े को एक रोमांटिक डिनर के समय एक-दूसरे का चुंबन लेते देखा गया।

ऑस्कर पुरस्कार हासिल करने वाली फिल्म में बचपन के दोस्तों की भूमिका अदा करने वाला यह जोड़ा लगातार डेटिंग की खबरों को अफवाह करार देता आ रहा था। हालाँकि उनके सह अभिनेता अनिल कपूर ने भी संकेत दिया था कि उनके बीच कुछ चल रहा है।