1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

डरबन फिल्मोत्सव में 'पीपली लाइव' को खिताब

डरबन फिल्मोत्सव
ND

भले ही आमिर खान होम प्रोडक्शन की बहुचर्चित फिल्म 'पीपली लाइव' भारत में रिलीज नहीं हुई हो लेकिन डरबन में हाल में संपन्न 31वें डरबन अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का खिताब हासिल कर लिया है। अनुषा रिजवी के निर्देशन में बनी यह फिल्म किसानों की आत्महत्या और मीडिया तथा राजनीतिक ड्रामे पर आधारित है। यह फिल्मोत्सव 22 जुलाई से एक अगस्त तक चला।

आमिर खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका मेरे लिए बहुत भाग्यशाली है और मुझे भरोसा है कि 'पीपली लाइव' के लिए भी यह भाग्यशाली होगा। आमिर ने अपनी फिल्म 'लगान' का वर्ल्ड प्रीमियर भी दक्षिण अफ्रीका की सन सिटी में किया था।

उन्होंने कहा कि 'पीपली लाइव' को फिल्म समारोहों में दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह सनडांस फिल्म समारोह में भी है और वहाँ प्रतिस्पर्धा वर्ग में चयनित यह पहली भारतीय फिल्म है।