टोक्यो जाएगी ‘चक दे इंडिया’
|
टोक्यो में यह समारोह 18 अक्टूबर से आरंभ होकर 26 अक्टूबर तक चलेगा। यह फिल्म समारोह एशिया में विशिष्ट स्थान रखता है। इसके अंतर्गत पूरी दुनिया की खास फिल्मों का प्रदर्शन होता है।
‘चक दे इंडिया’ को एशिया-मिडिल ईस्ट सेक्शन की श्रेणी से दिखाया जाएगा। इस श्रेणी में ईस्ट एशिया, साउथ ईस्ट एशिया, साउथ एशिया और मिडिल ईस्ट की श्रेष्ठ फिल्में दिखाई जाएँगी।
| |
टोक्यो अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में इस वर्ष प्रतियोगी खंड में 72 देशों की 790 फिल्में दिखाई जाएँगी। साथ ही विशेष खंड में जापानी सिनेमा के अलावा अन्य फिल्में भी दर्शकों को देखने को मिलेंगी।
भारतीय दर्शकों को खुशी होगी यदि ‘चक दे इंडिया’ जापान में रहने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकें। जापानी लोग भारतीय अभिनेता रजनीकांत के प्रशंसक हैं। फिल्म के निर्देशक शिमित अमीन इस समय बेहद खुश हैं और टोक्यो जाने वाले हैं। वे कहते हैं ‘हम गौरव अनुभव कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़े लोगों के लिए यह विशिष्ट क्षण है।‘

