1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

जिंदगी ना... कि शूटिंग स्पेन में

कैटरीना कैफ
ND

लाखों युवाओं के दिल की धड़कन कैटरीना और लाखों युवतियों के चहेते अभिनेता रितिक रोशन अब पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' फिल्म में रितिक, कैटरीना के साथ फरहान अख्तर, देव डी से चर्चित हुई कल्की कोचलिन, अभय देओल और स्पेनिश अभिनेत्री एरिडना केब्रोल नजर आने वाले हैं।

सात जून से फिल्म की शूटिंग स्पेन में शुरू होने वाली हैं। इस फिल्म के लिए जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर ने इन दोनों को साइन किया हैं।