1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

गजनी विदेशों में हुई मालामाल

फिल्म
PR
'गजनी' ने भारत के अलावा विदेशों में भी धूम मचा दी है। 22 देशों में प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने पहले सप्ताह में ही कुल 40 लाख डॉलर (लगभग बीस करोड़ रुपए) की कमाई की है।

फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर बिग पिक्चर के अनुसार 'गजनी' ने मध्य-पूर्व एशिया में 9.2 लाख डॉलर (4.6 करोड़ रुपए) कमाए, जो इस क्षेत्र में किसी हिन्दी फिल्म के शुरुआती हफ्ते की कमाई का रिकॉर्ड है।

उत्तर अमेरिका में 14 लाख डॉलर (7 करोड़ रुपए) फिल्म ने जुटाए। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी इसने करोड़ों रु. कमाए हैं। 'गजनी' ब्रिटेन, आयरलैंड, जर्मनी, नार्वे, डेनमार्क, हालैंड, न्यूजीलैंड, फिजी, मॉरीशस, हाँगकाँग, सिंगापुर में भी प्रदर्शित हुई है। इन जगहों पर भी फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। युगांडा, मलेशिया, मोरक्को में भी फिल्म इस हफ्ते रीलिज होने जा रही है।

ट्रैड विशेषज्ञ विकास मोहन कहते हैं कि 'गजनी' को मिली सफलता के पीछे प्रमोशन और आमिर खान का डेडिकेशन है। वे फिल्म को 'वन मैन शो' की संज्ञा देते हैं।