1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

कैरी ने किया श्रीगणेश का उपहास

भगवान गणेश
ND

भगवान गणेश का एक टेलीविजन श्रृंखला में भद्दा चित्रण करने पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जिम कैरी और इसके लिए जिम्मेदार सभी लोगों से अमेरिका के हिंदू समुदाय ने माफी माँगने को कहा है।

यूनिवर्सल सोसाइटी ऑफ हिंदुइज्म के अध्यक्ष राजन जैद के अनुसार गत आठ जनवरी को द राथ ऑफ गणेश में अभिनय कर रहे प्रसिद्ध अभिनेता जिम कैरी और अभिनेत्री कीनन थामसन ने एक दृश्य में भगवान गणेश का भद्दा मजाक बनाया है। जैद ने इस दृश्य को सभी बेवसाइटों और अन्य माध्यमों से तुरंत हटाए जाने की माँग की है।

उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे पुराने धर्मों में शामिल हिंदू धर्म विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है और इसका दार्शनिक आधार बेहद विस्तृत है। किसी भी व्यक्ति को धर्म का मजाक बनाने की छूट नहीं होनी चाहिए।

सूत्रों के अनुसार हॉलीवुड से जुड़े सभी लोगों का ऐसा अपमानजनक रवैया नहीं है बल्कि उसके कई अभिनेता और अभिनेत्रियाँ भगवान गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं से प्रभावित रहे हैं।