1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

कैटी रचाएँगी गोवा में मैरिज

कैटी पैरी
ND

कैटी पैरी और रसेल ब्रांड की शादी के लिए कोई तामझाम वाला समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। खबर है कि यह जोड़ा भारत में बेहद निजी माहौल में शहनाई बजवाने की तैयारी कर रहा है। पॉप स्टार पैरी की दोस्त और 'आर एंड बी' स्टार रिहाना ने उन्हें सुझाव दिया कि शादी के लिए वे भारत जा सकते हैं जहाँ 34 वर्षीय ब्रिटिश हास्य कलाकार ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर कैटी के समक्ष अपने प्यार का इजहार किया था।

कैटी और ब्रांड की शादी का उत्सव सात दिन चलेगा और वे अपने मेहमानों को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाएँगे । न्यूज ऑफ दी वर्ल्ड ने खबर दी है कि यह गुप्त स्थान गोवा हो सकता है। इन दोनों ने शादी का जो निमंत्रण पत्र तैयार करवाया है उसमें 18 से 25 अक्टूबर, 2010 की तारीख लिखी गई है और कुछ इस तरह के मेहमानों को आमंत्रित किया है कि वे एक सप्ताह का समय निकालें, कैटी और रसेल की शादी के लिए आए।