1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

कान में 17 को दिखाई जाएगी ‘रावण’

कान
ND
पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय कई वर्षों से कान फिल्म समारोह की शोभा बढ़ा रही हैं। वह सबसे पहले 2002 में यहाँ आई थीं, जब उनकी फिल्म देवदास को इस समारोह में दिखाया गया था। अब ऐश्वर्या अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रावण’ के प्रचार के सिलसिले में यहाँ आई हैं। मणिरत्नम की इस फिल्म की पहली झलक 17 मई को दिखाई जाएगी।

अभिषेक बच्चन और तमिल अभिनेता विक्रम के साथ फिल्म के अन्य कलाकार और निर्देशक शाम को समारोह में शामिल होंगे। दो भाषाओं में बनी इस फिल्म को जून में प्रदर्शित किया जाएगा। ऐश्वर्या ने इस 63वें कान समारोह के उद्‍घाटन के समय अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और और इली साब द्वारा डिजाइन की गई बैगनी रंग की खूबसूरत पोशाक पहन कर पूरी भव्यता से रेड कारपेट पर चलीं। उस वक्त अमेरिकी अभिनेत्री एवा लोंगोरिया के साथ थीं।