करीना की हॉलीवुड पर निगाह
|
पिछले दिनों करीना कपूर ‘कमबख्त इश्क’ की शूटिंग के लिए लांस एंजिल्स गई थी। सूत्रों के मुताबिक करीना ने वहाँ पर अपने एजेंट के जरिए हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने की संभावनाओं को टटोला।
इसी बीच खबर आ गई कि करीना को एक हॉलीवुड की फिल्म मिल गई है, जिसका निर्देशन डेनियल सिल्वरमैन करने वाले हैं। इसकी शूटिंग भारत में होगी और करीना इसमें एक एशिया में रहने वाली युवती की भूमिका निभाएँगी।
बाद में करीना की ओर से इस खबर का खंडन किया गया। लेकिन बिना आग के धुआँ नहीं उठता। हॉलीवुड में फिल्म पाने के करीना के प्रयास जारी है, इसीलिए इस तरह की खबरें आ रही हैं।

