1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा
  6. एंडरसन बनाएँगे ‘एनिमल पीपल’ पर फिल्म

एंडरसन बनाएँगे ‘एनिमल पीपल’ पर फिल्म

ब्रिटिश फिल्मकार माइकल एंडरसन
ND

ब्रिटिश फिल्मकार माइकल एंडरसन मशहूर साहित्यकार इंद्र सिन्हा के उपन्यास ‘एनिमल पीपल’ पर एक फिल्म बना रहे हैं, जिसकी पृष्ठभूमि में भोपाल गैस त्रासदी है। बुकर अवॉर्ड से सम्मानित इस उपन्यास में यह बताया गया है कि किस तरह एक हादसे ने हजारों लोगों की जिंदगी लील ली। कहानी के केंद्र में एक 16 वर्षीय किशोर ‘एनिमल’ है, जो यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से हुए गैस रिसाव का शिकार हुआ।

एंडरसन के अनुसार यह एक किशोर की कहानी है जिसने विकलांगता के बावजूद जीत हासिल की। इसमें औद्योगिक हादसे के शिकार हुए लोगों की कहानी को केंद्र बनाया गया है, जिसमें प्यार, नाटक और मार्मिक भावनाएँ सब कुछ हैं। फिल्म बनाने का विचार उन्हें इंद्र की किताब से ही आया।

एंडरसन अभी सिन्हा के साथ स्क्रीन प्ले का काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2012 से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि भोपाल में जो कुछ भी हुआ उससे उनमें जहाँ काफी गुस्सा है वहीं इससे जुड़े डर भी। फिल्म निर्माण के लिए भारतीय सह-निर्माता, निर्माण कंपनियों की मदद ली जाएगी। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें