इसराइल पहुँचे खेर और पालेकर
IFM
‘द टाइम एलिवेटर येरूशलम’ और ‘इंडिया इन मोशन’ इस बात में अनोखी हैं कि ये 3डी नही बल्कि 6डी फिल्में हैं। इन फिल्मों को देखते वक्त दर्शक चल रहे दृश्य का सजीव अनुभव कर सकेंगे। यानी उन्हें हाथी पर चलने, लंबी गुफा में होने, अपने चेहरे पर हवा का झोंका और पानी की बूँदों का एहसास होगा। ये दोनों फिल्में एडलैब्स और सिनेमा पार्क लिमिटेड कंपनी के दिमाग की उपज हैं।
फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले खेर ने दर्शकों से कहा, ‘‘तोपोल से मिलना सम्मान है। उनकी फिल्म ‘फिडलर ऑन द रूफ’ अभिनय के छात्रों के लिए टेक्स्ट बुक जैसी है। मैं उनसे मिलना चाहता था, इसलिए मैं यहाँ हूँ।’’
इस मौके पर इसराइल में भारत के राजदूत नवतेज सरना ने भारत-इसराइल संबंधों की प्रशंसा की और कहा कि 35,000 से ज्यादा इसराइली हर साल भारत जाते हैं। (भाषा)

