इसराइल पर चला ‘तारें जमीं पर’ का जादू
PR
फिल्म में रूचि रखने वाले दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। यह फिल्म महोत्सव के दौरान इसराइल के तीन सबसे बड़े शहरों में रिलीज की गई।
‘डिस्लेक्सिया’ नाम की बीमारी से पीड़ित एक आठ साल के बच्चे की कहानी बयाँ करती ‘तारे ज़मीं पर’ में दिखाया गया है कि वह किस तरह ‘आम बच्चों की तरह पढ़ने-लिखने में मुश्किलें पैदा करने वाली’ इस बीमारी से अपने टीचर की बदौलत निजात पाता है।
‘तारे ज़मीं पर’ को देखने के लिए उमड़ पड़ी और लगता है कि इस फिल्म ने दर्शकों के दिल को छू लिया है। इस फिल्म को देखने येरूशलम आए उत्तरी इसराइली शहर रॉश पाइना के रहने वाले एहुद कहते हैं कि मैं इस फिल्म की कहानी से इतना प्रभावित हुआ कि मैंने इसे तीनों शहरों में जाकर देखा। (भाषा)

