इटली फिल्म समारोह में ‘आखिरी मुनादी’
|
‘आखिरी मुनाद’ को अहसान बख्श ने लिखा और निर्देशित किया है। एन.एस.डी. के भूतपूर्व छात्र रह चुके अहसान एक अभिनेता भी हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक ‘अम्बर धारा’ भी उन्होंने लिखा था।
इस लघु फिल्म की कहानी पूरणसिंह नामक संदेश वाहक की है, जो अपने नगाड़े और आवाज की बदौलत शहरवासियों के बीच घोषणाएँ सुनाता है। शहरवासियों को पूरणसिंह पर बेहद भरोसा है और वे उसकी सारी बातें सच मानते हैं।
|
पूरणसिंह का किरदार आलोक कुमार ने निभाया है, जबकि सुरेश शर्मा, रीता देवी, डी.एन. भट्ट के सहयोगी कलाकार हैं। भारत के उत्तरांचल के अल्मोड़ा और हल्दवानी में इसे फिल्माया गया है। हिमालय की संस्कृति और परंपरा इस फिल्म का यूएसपी है।
बॉलीवुड के कुणाल कोहली, इंद्रकुमार, आर. बाल्की इस समारोह में ज्यूरी हैं।

