1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

अँगरेजी पत्रिका में अभि-ऐश

बॉलीवुड
ND

मुंबई मायानगरी की सफल, सुंदर व प्रभावशाली वैवाहिक जोड़ियों में से एक अभिषेक बच्चन व ऐश्वर्या राय के कुछ अलग तरह के फोटो इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। अँगरेजी की एक मशहूर पत्रिका ने अपने मुखपृष्ठ पर ऐसा ही एक फोटो लिया है। इस फोटो में ऐश अपने पति यानी अभि के साथ बहुत बिंदास अंदाज में बैठी हुई हैं। पत्रिका के जुलाई अंक में यह फोटो देखा जा सकता है।

बॉलीवुड में इसे लेकर सुगबुगाहट चल रही है कि ये पति-पत्नी अमूमन इस तरह के फोटो नहीं देते हैं, बल्कि अक्सर तो वे अपने-अपने काम में व्यस्त रहते हैं। इसीलिए दोनों कार्यक्रमों में अपने तयशुदा समय के अनुसार जाते और आते हैं।

अधिकांश होता यह है कि ऐश के कार्यक्रम अलग होते हैं, अभि के अलग। सो दोनों का एक साथ कहीं जाना कम हो पाता है। सो ऐसे अवसर कम ही आते हैं कि दोनों की साथ-साथ फोटो दिखाई पड़े। वैसे इस फोटो की तारीफ हो रही है तथा माना जा रहा है कि किसी फिल्म की ही तरह इसकी चर्चा भी चलती रहेगी।