• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि
Written By WD

व्यंग्यकार रमेश जोशी सम्मानित

विश्व हिन्दी प्रचेता
FILE

उत्तरप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन और उत्कर्ष अकादमी द्वारा कानपुर में संयुक्त रूप से 9-10 फरवरी 2013 दो दिवसीय 'अंतरराष्ट्रीय हिन्दी संकल्प समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के कोई 50 विद्वान और हिन्दी सेवी सम्मिलित हुए।

इनमें 20 व्यक्तियों को 'विश्व हिन्दी प्रचेता' अलंकरण से सम्मानित किया गया। दो दिनों के तीन सत्रों में कोई 700 प्रबुद्ध और उत्साही श्रोता उपस्थि‍त रहे।

इसमें हिन्दी के वरिष्ठ व्यंग्यकार और सीकर (राजस्थान) निवासी रमेश जोशी को ‍भी 'विश्व हिन्दी प्रचेता' सम्मान से अलंकृत किया गया। जोशी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी समिति, अमेरिका के त्रैमासिक पत्र 'विश्वा' के प्रधान संपादक भी हैं।