1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. माँसाहारी व्यंजन
  6. मसालेदार शामी कबाब

मसालेदार शामी कबाब

माँसाहारी व्यंजन
ND

सामग्री :
500 ग्राम कीमा किया हुआ मटन, 2 अंडे, बारीक कटा हुआ एक प्याज, बारीक कटी हुई 5 हरी मिर्च, 100 ग्राम चने (रात भर भिगोए हुए), लहसुन की 10 कली, एक छोटा चम्मच जीरा, 4 इलायची, एक बड़ा टुकड़ा दालचीनी, एक बड़ा टुकड़ा अदरक,) 6 काली मिर्च, 4 लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक और तलने के लिए घी।

बनाने की विधि :
तीन कप पानी और एक छोटा चम्मच नमक डालकर मटन को तब तक उबालें जब तक कि पानी सोख न लें और मटन नर्म हो जाए। अब इस उबले हुए मटन को पीसकर पेस्ट बना लें।

अब अदरक, लहसुन, जीरा, इलायची, दालचीनी, भिगोए हुए चने, लाल मिर्च, काली मिर्च को पीस कर पेस्ट बना लें। इन दोनों पेस्ट को अच्छे से मिक्स करें और इसमें अंडे व स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छे से गूंथ लें। अंत में इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च मिलाएं।

अब इस गूंथे हुए पेस्ट से गोल और चपटे आकार के कबाब बनाएं। एक पैन में घी गर्म करें और इन कबाबों को सुनहरा भूरा होने तक तलें। तलने के बाद सॉस या चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।