- लाइफ स्टाइल
- व्यंजन
- माँसाहारी व्यंजन
पोलो आला मिलानेशी
सामग्री : चिकन 8 पीस, ताजा क्रीम, लहसुन चौप 50 ग्राम, रोजमेरी 10 ग्राम, थाइम 10 ग्राम, चौप टोमॅटो 50 ग्राम, व्हाइट लाइन 60 मिली ग्राम, पेपर सॉल्ट स्वादानुसार, ऑलिव ऑइल 50 ग्राम। विधि : चिकन को अच्छी तरह साफ करके बीट करें ताकि वह थोड़ी देर में पतली हो जाए। फिर उसे एक पैन में तेल गर्म करके उसमें चौप लहसुन डालें और चिकन को भूरा होने तक तल लें और अलग रखें। पैन में थोड़ा तेल गर्म करके उसमें टोमॅटो डालें, 5 मिनट तक पकने दें और फिर सारी सीजनी डालें और उसे पकाएँ। अब उसमें थोड़ा पानी और तला चिकन डालकर धीमी आँच पर 15 मिनट पकाएँ। प्लेट में रखकर ऊपर से सॉस डालें, चीज ग्रेट करें, ऊपर डालें और गर्म सर्व करें।
लेखक के बारे में
गृह सहेली