सोमवार, 28 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. माँसाहारी व्यंजन
Written By WD

गोल्ड कॉइन प्रौंस

गोल्ड कॉइन प्रौंस
जम्मू-कश्मीर में आसमान साफ रहने के कारण रात का परा चढ़ा है। इस मौसम में ऐसा आम तौर पर नहीं होता है।

मौसम विभाग ने बताया प्रदेश में पहलगाम सबसे अधिक ठंड रहा और वहाँ का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इसी प्रकार काजीगुंड कोकरनाग और कुपवाड़ा में भी रात गर्म रही। इन स्थानों का न्यूनतम तापमान क्रमशः दो डिग्री 1.9 डिग्री और 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र में रात का तापमान लगभग कल एक दिन पहले के तापमान के समान ही दर्ज किया गया। कटरा का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस जम्मू का तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस बटोट का तापमान 4.4 डिग्री, बनिहाल 0.5 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।