कीमा-मटन सीख कबाब
|
विधि : मटन कीमा में अदरक, प्याज, हरा धनिया, एक छोटे चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पेस्ट, थोड़ा सा नमक, गरम मसाला, कसूरी मैथी मिलाकर आधे घंटे के लिए रखें।
चिकन कीमा में चीज, क्रीम, हरी मिर्च, एक छोटे चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, इलायची जावित्री , काली मिर्च मिलाकर आधे घंटे के लिए रखें।
चिकन तथा मटन कीमा की अलग-अलग छोटी-छोटी गोलियाँ बनाकर रखें। पहले मटन कीमा की गोली को एक सींख में लंबा लपेट दें फिर इसके ऊपर चिकन कीमा को लपेट दें।
इन्हें कबाबों की तरह रोल करके अच्छी तरह से 5-6 मिनट तक तंदूर में भूनें। बाहर निकालकर थोड़ी देर नमी सुखाएँ फिर मक्खन लगाकर पुनः भूनें। छोटे टुकड़ों में काटकर परोसें।

