Garba Outfit Ideas: बेस्ट गरबा लुक के लिए इन 5 ideas को करें फॉलो
garba outfit ideas
1. धोती पेंट : आज के समय में गुजराती लुक के लिए धोती पेंट काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। आप धोती पेंट के ज़रिए अपने ऑउटफिट को स्टाइल कर सकते हैं। इस लुक को और भी बनाने के लिए आप गुजराती साफा पहन सकती हैं। इस लुक को आप कॉलेज या स्कूल में भी पहन सकते हैं।
2. गुजराती जैकेट : अगर आप इस गरबा 2023 में अपने ऑउटफिट को वेस्टर्न स्टाइल में पहनना चाहते हैं तो आप जैकेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नॉर्मल ब्लू जीन्स पर हैवी वर्क वाली जैकेट भी पहन सकते हैं। इसके साथ ही आप अपनी जैकेट को धोती पेंट या लहंगे पर भी पहन सकते हैं। इस तरह का स्टाइल आपकी ड्रेस को यूनिक दिखाएगा।
3. शर्ट और लहंगा : यह लुक भी काफी प्रचलित है। आप सिंपल शर्ट पर एक हैवी या गुजराती वर्क वाला लहंगा पहन सकते हैं। शर्ट के साथ आप ब्लैक मेटल का नेकलेस और इयररिंग्स भी पहन सकते हैं। यह लुक भी काफी स्टाइलिश और अलग है। आप कॉटन शर्ट की जगह सिल्क या शाइनी फैब्रिक की शर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. फुल स्लीव्स ब्लाउज : फुल स्लीव्स ब्लाउज भी गुजराती ड्रेस में काफी अच्छा लगता है। आप एक प्रिंटेड फुल स्लीव ब्लाउज के साथ लेहेंगा पहन सकते हैं। इस तरह का लहंगा और कलर बहुत प्रचलित है। यह स्टाइल थोडा फिल्मी यूच देता है। आप इस लुक को ज्यूलरी की मदद से और भी यूनिक बना सकते हैं।

