1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Yashwant Sinha Arvind Kejriwal Aam Aadmi Party

यशवंत सिन्हा को अरविंद केजरीवाल ने दिया लोकसभा चुनाव लड़ने का न्योता, शत्रुघ्न ने मोदी को कहा तानाशाह

Yashwant Sinha
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली से बाहर सियासी संभावना टटोल रही आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को नोएडा में बड़ी रैली की। राज्यसभा सांसद संजय सिंह की पदयात्रा के समाप्ति के दौरान यह रैली आयोजित की गई थी। आप के मंच पर भाजपा के बागी यशवंत सिन्हा और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यशवंत सिन्हा को मंच से लोकसभा चुनाव लड़ने आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने रैली में मौजूद जनता से पूछा कि क्या यशवंतजी को चुनाव लड़ना चाहिए? जिसका जवाब जनता ने 'हां' में दिया। फिर केजरीवाल ने कहा कि देखिए मैं नहीं कह रहा, जनता चाहती है कि आप चुनाव लड़ें।
 
केजरीवाल समेत तीनों नेताओं ने नोटबंदी, महंगाई, राफेल जैसे मुद्दे उठाकर मोदी सरकार को जमकर कोसा। केजरीवाल ने लोगों से अपील कि जिस तरह 2014 में मोदी को जिताने के लिए वोट किया था, उसी तरह 2019 में मोदी को हराने के लिए वोट करें। यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा ने भी मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिना नाम लिए उन्हें 'तानाशाह' तक कह दिया।
अगला लेख
ट्रंप के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है वॉटरगेट स्कैंडल