शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Will rahul gandhi be new congress president
Written By
Last Modified: रविवार, 4 सितम्बर 2022 (13:53 IST)

रामलीला मैदान से उठी मांग, क्या राहुल गांधी होंगे कांग्रेस अध्यक्ष?

रामलीला मैदान से उठी मांग, क्या राहुल गांधी होंगे कांग्रेस अध्यक्ष? - Will rahul gandhi be new congress president
नई दिल्ली। महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में पहुंचे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। कई कार्यकर्ताओं ने बैनर एवं पोस्टरों के जरिये यह मांग भी की कि राहुल को एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए।
 
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता दीपेश सिंह ने कहा कि राहुल जी हमारे नेता हैं और उन पर हमें पूरा विश्वास है कि वह कांग्रेस का गौरव लौटाएंगे। उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनना चाहिए। कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैनर ले रखे थे जिन पर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग के नारे लिखे थे।
 
पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
 
कांग्रेस की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 22 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 24 सितंबर से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं और यदि एक से अधिक उम्मीदवार हुए तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा।
 
इधर भाजपा ने भी कहा कि 2014 के बाद कांग्रेस पार्टी ने 90% चुनाव हारे हैं। उत्तर प्रदेश में 90% से ज्यादा इनकी सीटों पर जमानत जब्त हुई है। इस टीम का कप्तान कोई नहीं बनना चाहता है। एक बार फिर राहुल गांधी को लांच करने के लिए, ये योजना तैयार की गई है।
ये भी पढ़ें
राहुल का हल्लाबोल, हिंदुस्तान को नरेंद्र मोदी पीछे ले जा रहे हैं, इससे चीन- पाकिस्तान को फायदा (live updates)