सम्बंधित जानकारी
- Maharashtra NCP Crisis : अजित पवार बने NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शरद पवार को पद से हटाया, EC में पहुंची पार्टी की जंग
- Maharashtra NCP Crisis : अजित पवार के आने से शिंदे गुट नाराज, स्वामी का दावा- बागी उद्धव खेमे में कर सकते हैं वापसी
- महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने का फैसला उचित विचार-विमर्श के बाद लिया : छगन भुजबल
- चाचा से बोले अजित पवार- उम्र 80 पार, कब होंगे राजनीति से रिटायर
- चाचा पर भतीजा भारी, अजित पवार गुट के साथ 40 MLA होने का दावा
भाजपा से जिसने भी हाथ मिलाया तबाह हो गया : शरद पवार
Political crisis in Maharashtra: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने बुधवार को अजित पवार (Ajit Pawar) गुट को आगाह करते हुए कहा कि भाजपा से हाथ मिलाने वाला हर सहयोगी दल राजनीतिक तबाही का शिकार हो जाता है और उनका भी यही हश्र होगा।
पवार पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उनके भतीजे अजित पवार ने अलग बैठक कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। अजित पवार ने शरद पवार के खिलाफ पिछले दिनों बगावत का बिगुल बजाते हुए भाजपा का दामन थाम लिया और महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री बन बैठे। उनके साथ राकांपा के आठ अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी।
शरद पवार ने कहा कि भाजपा के साथ जिसने भी हाथ मिलाया और सत्ता में हिस्सेदारी की, वो अंतत: राजनीतिक रूप से तबाह ही हुए। अपने राजनीतिक सहयोगियों की जड़ें काटना भाजपा की नीति है। दूसरे राज्यों में इसकी कई मिसालें हैं।
उनका कहना था कि अकाली दल, भाजपा के साथ लंबे समय से था लेकिन अब कहीं नहीं है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और बिहार में यही हालात हुए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसका अहसास हो गया था और फिर उन्होंने राजद के साथ गठबंधन कर लिया। राकांपा प्रमुख ने कहा कि अब जो लोग भाजपा के साथ गए हैं, उन्हें ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि उनके साथ कुछ अलग होगा।
मेरी तस्वीर का इस्तेमाल क्यों? : पवार ने अजित पवार गुट द्वारा उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने को लेकर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि अगर वो उधर चले गए हैं तो मेरी तस्वीर का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं? मैं अपनी पार्टी का नाम और चुनाव निशान उनके हाथों में नहीं जाने दूंगा। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
