कौन हैं वैभव तनेजा, कमाई के मामले में सुंदर पिचाई और सत्य नडेला को भी पीछे छोड़ा
Tesla CFO Vaibhav Taneja : दिग्गज कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने कंपनी के CFO वैभव तनेजा को 2024 में कुल 139.5 मिलियन डॉलर लगभग 1,160 करोड़ रुपए) की सैलरी मिली है। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला (79.1 मिलियन डॉलर) और गूगल के सुंदर पिचाई (10.7 मिलियन डॉलर) को भी सैलरी के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है।
तनेजा की मूल सैलरी सिर्फ 400,000 डॉलर थी। उन्हें मिले 139.5 मिलियन डॉलर का बड़ा हिस्सा स्टॉक ऑप्शन्स और इक्विटी अवार्ड्स के रूप में था, जो उन्हें प्रमोशन के बाद दिए गए थे। यह किसी भी CFO की अब तक की सबसे ज्यादा सैलरी मानी जा रही है।
वैभव तनेजा ने 1999 में दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। 2000 में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (ICAI) से चार्टर्ड अकाउंटेंट की उपाधि हासिल की। इसके बाद उन्होंने 2006 में अमेरिका में CPA (Certified Public Accountant) की परीक्षा पास की। इसके बाद तनेजा प्राइजवॉटर हाउस कूपर्स से जुड़ गए और कंपनी को लगभग 17 साल तक अपनी सेवाएं दी। 2016 में उन्होंने सोलर सीटी नामक कंपनी ज्वाइन की। बाद में टेस्ला ने इस कंपनी का अधिग्रहण कर लिया।
उन्होंने 2017 में टेस्ला में असिसटेंट कार्पोरेट कंट्रोलर के रूप में काम करना शुरू किया। 2019 में वह कंपनी के चीफ अकाउंट ऑफीसर बने और अगस्त 2023 में उन्हें जैच किर्खोर्न की जगह CFO बनाया गया। वे टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर भी हैं। भारत में टेस्ला को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें