1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Whatsapp, Porn Video, CBI

व्हाट्सएप पर बच्चों के पोर्न वीडियो भेजने पर सीबीआई ने एडमिन को किया गिरफ्तार

Whatsapp
सीबीआई ने गुरुवार को व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो अपलोड करने और उसको सर्कुलेट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया। साथ ही, व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन निखिल वर्मा को गिरफ्तार किया है।
 
 
ये लोग बच्चों की अश्लील वीडियो बनाते थे और उसे चीन, श्रीलंका, पाकिस्तान और अमेरिका जैसे अन्य देशों में भेजते थे। खबरों के मुताबिक, ये रैकेट पिछले करीब दो सालों से चल रहा था।
 
सीबीआई ने इस मामले में पांच लोगों पर मामला दर्ज किया था, जिनमें ग्रुप के एडमिन भी शामिल थे। इनके अलावा, व्हाट्सएप ग्रुप के 114 सदस्यों को बच्चों के अश्लील वीडियो ग्रुप के जरिए भेजने के आरोप में केस दर्ज किया था। 
अगला लेख
जनरल रावत के बयान पर बवाल, यह बोली सेना...