सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates: पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ शीतलहर का असर, दक्षिण में वर्षा का दौर जारी
- Weather Updates: मध्यभारत में न्यूनतम तापमान हुआ 8 से 10 डिग्री, कुछेक राज्यों में वर्षा जारी
- Weather Updates: राजस्थान में चली शीतलहर, अनेक राज्यों में वर्षा की संभावना
- Weather Updates: उत्तर पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान गिरा, दिल्ली-एनसीआर में AQI मध्यम श्रेणी में
- Kashmir Weather Updates: कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में पारा शून्य से नीचे, द्रास में तापमान -13.5 डिग्री
Weather Update : बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। दिसंबर के महीने में मौसम तेजी से बदल रहा है। हिमालय के पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर और मध्य भारत में तापमान का पारा धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा है। देश के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। दिल्ली के अलावा यूपी-बिहार में भी ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।
खबरों के अनुसार, देश के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम के साथ-साथ रात में ठंड गई है, हालांकि दिन में धूप निकलने से फिलहाल लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
4 दिसंबर को दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना है। इसके और तेज होने की उम्मीद है।दिल्ली-एनसीआर, उत्तर, मध्य भारत समेत देश के कई हिस्सों में तापमान में लगातार कमी देखी जा रही है।पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ी है।
दक्षिणी राज्यों के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत के कई राज्यों तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है। बारिश और शीतलहर के कारण तापमान में भारी गिरावट आएगी।
अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा राम, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो सकती है। 1 और 2 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
