1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update 19 march : rain in 5 states

Weather Update : 5 राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्‍टि, कहां कैसा है मौसम?

Weather Update 19 march
Weather Update 19th march : देश में कई राज्यों में मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। तेलंगाना में हल्की बारिश हुई।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, विदर्भ और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी तमिलनाडु से आंतरिक कर्नाटक होते हुए विदर्भ पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है।
 
एक अन्य ट्रफ रेखा झारखंड से लेकर ओडिशा होते हुए आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट तक फैली हुई है। एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी असम पर है, और दूसरा चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर है। एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 20 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के पास पहुंचेगा।
 
मध्यप्रदेश में ऑरेंज अलर्ट : मध्‍य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। छिंदवाड़ा, बैतूल, जबलपुर और सिवनी समेत शहरों में बारिश हुई। आज भी प्रदेश में बारिश और ओलों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
 
आज कैसा रहेगा मौसम : झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ काफी व्यापक हल्की से मध्यम बारिश संभव है। अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर हल्की बारिश और तूफान की संभावना है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
पंतजलि ने नहीं दिया नोटिस का जवाब, नाराज सुप्रीम कोर्ट का बाबा रामदेव से सवाल