शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi most polluted capital of world
Last Updated : मंगलवार, 19 मार्च 2024 (08:51 IST)

दिल्ली फिर बनी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, बेगुसराय सबसे प्रदूषित महानगरीय क्षेत्र

भारत साल 2023 में तीसरी सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाला देश

Delhi Air pollution
Pollution in Delhi : 2018 के बाद दिल्ली लगातार चौथी बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी। वहीं बिहार का बेगूसराय दुनिया के सबसे प्रदूषित महानगरीय क्षेत्र के रूप में उभरा है।
स्विस संगठन IQAir की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023 के अनुसार, औसत वार्षिक PM2.5 सांद्रता 54.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के साथ भारत साल 2023 में तीसरी सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाला देश था। सूची में भारत से आगे केवल बांग्लादेश (79.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) और पाकिस्तान (73.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) थे।
 
उल्लेखनीय है कि साल 2022 में भारत को औसत पीएम 2.5 सांद्रता 53.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के साथ 8वें सबसे प्रदूषित देश के रूप में जगह मिली थी।
 
क्या करें :
काम, बाजार या अन्य स्थानों के लिए बाहर जाने पर मास्क पहनें।
समय-समय पर आंखों को पानी से धोएं।
बाहर जाते समय गीले ‘वाइप्स’ साथ रखें।
अस्थमा की समस्या से जूझ रहे लोग ‘इन्हेलर’ साथ रखें।
घर में अच्छी गुणवत्ता का ‘एयर प्यूरीफायर’ इस्तेमाल करें।
 
क्या न करें :
तड़के व्यायाम या सैर के लिए बाहर जाने से बचें।
अगर अस्थमा, सांस से संबंधित समस्या है तो बाहर कम से कम निकलें।
सड़क पर यात्रा करते समय आंखों को हाथों से न छुएं
बुजुर्ग, जितना संभव हो सके, घरों में रहें।
खुद से कोई दवा न लें, जरूरत पड़ने पर चिकित्सक से सलाह लें।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
नारायण मूर्ति का 4 महीने का पोता बना करोड़पति, दादा ने गिफ्ट किए 240 करोड़ के शेयर