1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. weather update : 18 december

Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का इंतजार, इन 5 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

weather update
आधा दिसबंर बितने के बाद भी देश के उत्तरी भाग में स्थित पहाड़ी राज्यों को बर्फबारी का इंतजार है। हालांकि सर्दी ने दबे कदमों से देश में दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान, देश का मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि दक्षिण मध्य प्रदेश और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है।
 
कई शहरों में गिरा तापमान : कई शहरों में तापमान तेजी से नीचे गिरता जा रहा है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में भी पारा नीचे गिर सकता है। दिल्ली में आज सुबह यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन राज्यों में कोहरे का कहर : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, देश के उत्तरी भागों और मध्य भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई। त्रिपुरा में एक या दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा देखा गया और असम, मेघालय, बिहार और उत्तर प्रदेश में हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया।
 
बर्फबारी का इंतजार : मौसम एजेंसी स्कायमेट वेदर डॉट कॉम के अनुसार, नवंबर और दिसंबर के पहले पखवाड़े के दौरान पश्चिमी हिमालय की ओर आने वाला कोई तीव्र पश्चिमी विक्षोभ नहीं देखा है, जिससे पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी होती। कम से कम अगले एक सप्ताह तक गिलगित-बाल्टिस्तान से लेकर उत्तराखंड तक पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर मौसम की कोई महत्वपूर्ण गतिविधि नहीं होगी। इसलिए भारी बर्फबारी के लिए पहाड़ियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ता है।
 
 
Edited by : Nrapendra Gupta