1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. weather update 16 march

दिल्ली में ठंडा हुआ मौसम, तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम

weather update
नई दिल्ली। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम खुला हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ और झारखंड में 19 मार्च तक बारिश का अनुमान जताया है। इन राज्यों में तूफान, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने के साथ ही भारी बारिश की भी संभावना है।
 
IMD के अनुसार, पूर्वी और मध्‍य भारत में आने वाले समय में मौसम के तेवर तल्‍ख हो सकते हैं। रबी की फसल पककर तैयार है और उसकी कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में बारिश और ओले की वजह से किसानों को काफी नुकसान हो सकता है।
 
कैसा है दिल्ली का मौसम : मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है।
 
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 9 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 147 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में है।
 
दक्षिण भारत में गर्मी : दक्षिण भारत के अंदरूनी हिस्सों में मानसून से पहले की गर्मी बड़े पैमाने पर बढ़ रही है। हालांकि, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गर्मी के असर नहीं दिखाई दिया। (इनपुट : भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtsey : India Meteorological Department 
अगला लेख
मोदी सरकार ने कसा यासीन मलिक के अगुवाई वाले JKLF पर शिकंजा, JKPL के चारों गुटों पर प्रतिबंध