सम्बंधित जानकारी
- Weather update : मनाली, कुफरी और डलहौजी में कड़ाके की ठंड
- सर्दियों में इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल, वरना सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान
- Weather Prediction : हिमाचल में ठंड का कहर जारी, MP के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी
- राजस्थान में शीतलहर, सीकर सबसे ठंडा स्थान
- Weather Predict : बर्फबारी के कारण हिमाचल में 636 रास्ते बंद, गुजरात में शीतलहर की चेतावनी
Weather Prediction | Weather Prediction : ठंड से नहीं मिल रही राहत, कई राज्यों में बारिश की संभावना
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक आज मौसम साफ रहेगा। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी शहरों में तापमान में कमी आएगी। मध्य भारत में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विदर्भ के ऊपर बना हुआ है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
आज सुबह आसमान साफ रहा और दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी हुई। हालांकि सुबह ठंडी हवाओं ने परेशान किया। पाकिस्तान के अलावा राजस्थान और जम्मू कश्मीर में बादलों की सक्रियता और विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल गया है।
उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में भी मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ आ रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी शहरों में तापमान में कमी आएगी।
आज शाम तक पहाड़ों के पास पहुंचेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तरी कोंकण व गोवा तथा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर अपना असर दिखाएंगी, जिससे मुंबई, नाशिक, पुणे सहित कई आसपास के शहरों में न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी पर बने विपरीत चक्रवाती क्षेत्र के चलते ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में मौसम सक्रिय रहेगा। आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
