1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. vijay rupani resigns, who will be next gujarat cm

विजय रूपाणी का इस्तीफा, गुजरात के मुख्यमंत्री का फैसला आज

Gujrat CM
गांधीनगर। भाजपा विधायक दल की बैठक में शुक्रवार को गुजरात के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। इससे पहले विजय रूपाणी ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ गुरुवार को राज्यपाल को त्याग पत्र सौंप दिया। 
 
भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने बताया कि भाजपा विधायक दल केंद्रीय पर्यवेक्षकों अरुण जेटली और सरोज पांडे की उपस्थिति में अपने नेता का चुनाव करने के लिए बैठक करेगा।
 
इससे पहले रूपाणी ने गुरुवार दोपहर को उप मुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल तथा मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ यहां राज्य के राज्यपाल ओपी कोहली से मुलाकात की और उन्हें राज्य के मंत्रिमंडल का त्याग पत्र सौंप दिया। उन्होंने मंत्रिमंडल को मिले राज्यपाल के सहयोग पर आभार जताया।
 
राज्यपाल कोहली ने उनको विधानसभा चुनाव में मिली विजय पर शुभकामनाएं दीं और अन्य व्यवस्था होने तक पद पर बने रहने को कहा। 
अगला लेख
टाइगर जिंदा है की बॉक्स ऑफिस पर कैसी है शुरुआत?