शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. VHP U turn
Written By
Last Updated : रविवार, 20 जनवरी 2019 (15:18 IST)

कांग्रेस को समर्थन के ऑफर पर VHP नेता का यू-टर्न, राम मंदिर पर कर दिया था यह बड़ा वादा

कांग्रेस को समर्थन के ऑफर पर VHP नेता का यू-टर्न, राम मंदिर पर कर दिया था यह बड़ा वादा - VHP U turn
विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि यदि कांग्रेस हमारे लिए अपने दरवाजे खोलती है और अपने चुनावी घोषणा पत्र में राममंदिर निर्माण को शामिल करती है तो हम कांग्रेस का साथ देने की सोच सकते हैं। देखते ही देखते मामले पर बवाल मच गया और विश्‍व हिंदू परिषद अपनी बाद से पलट गया।
 
राम मंदिर मामले पर भाजपा से नाराज चल रही विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि हमें लगता था कि सरकार कानून बनाएगी। हमने आग्रह भी किया था और सरकार को कानून लाना भी चाहिए था। लेकिन अब लगता है कि सरकार कानून नहीं लाएगी।
 
हालांकि उन्होंने कांग्रेस पर राममंदिर मुद्दे को कोर्ट में लटकाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस मामले को लेकर हम संतों के बीच जाएंगें। 1 फरवरी को होने वाली धर्म संसद में ही तय होगा कि आगे क्या करना है। 
 
बहरहाल आलोक कुमार के इस बयान पर बवाल मच गया। कुछ लोग इसे राम मंदिर मामले पर विहिप का भाजपा पर दबाव बनाने का हथकंडा मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे अवसरवादिता बता रहे हैं।

मामले पर बवाल मचने पर आलोक कुमार ने अपनी सफाई में कहा ‍कि इस मामले को जरूरत से ज्यादा तूल दिया गया है। न तो हम कांग्रेस का समर्थन करने के बारे सोच रहे हैं और न ही भविष्य में ऐसा कुछ करेंगे। 
ये भी पढ़ें
आधार पर सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों को हो सकता है फायदा...