सम्बंधित जानकारी
- अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में फिर टली सुनवाई, अगली तारीख 10 जनवरी...
- इस तरह से बन सकता है अयोध्या में राम मंदिर
- संत नाराज, राम मंदिर नहीं बना तो भाजपा का हो जाएगा बंटाधार
- राम मंदिर पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दिया यह बयान
- अयोध्या मामले पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, नए साल पर पहले इंटरव्यू में बोले, राम मंदिर पर अध्यादेश नहीं लाएगी सरकार
स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप, राम मंदिर मामले में देरी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
अमेठी। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को राम मंदिर मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर अदालत की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है।
स्मृति ने कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर मुद्दे पर अपने वकीलों के जरिए राजनीति नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह लोगों की आस्था का सवाल है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता, जो वकील हैं, अदालत की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। जनता और राम भक्त कांग्रेस से सवाल करें कि क्या उनके नेता तीन राज्यों के चुनाव के लिए ही जनेऊ धारण करते हैं।
उल्लेखनीय है कि स्मृति ईरानी ने 2014 का लोकसभा चुनाव यहीं से लड़ा था और वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हार गई थीं लेकिन उन्होंने अमेठी की जनता से बराबर संपर्क बनाये रखा। उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनाव भी स्मृति ईरानी यहीं से लड़ें। (भाषा)
अगला लेख
