1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. varun gandhi shares video

वरुण गांधी नाराज, कहा- तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना ‘शर्मनाक’

varun gandhi
नई दिल्ली। भाजपा के सांसद वरुण गांधी ने बुधवार को राशनकार्ड धारकों को तिरंगा खरीदने के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है।
 
पीलीभीत से सांसद गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, 'आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव गरीबों पर ही बोझ बन जाए तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। राशनकार्ड धारकों को या तो तिरंगा खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है या उसके बदले में उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है।'
 
वरुण गांधी ने कहा कि हर भारतीय के हृदय में बसने वाले तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है। इस वीडियो में कुछ राशनकार्ड धारकों को यह शिकायत करते हुए देखा जा रहा है कि उन्हें 20 रुपए में तिरंगा खरीदने को मजबूर किया जा रहा है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देशवासियों से अपने घरों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री मोदी के इस आह्वान को सफल बनाने के लिए भाजपा भी अभियान चला रही है।
 
अगला लेख
नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे लालू यादव (Live Updates)