सम्बंधित जानकारी
- बिहार में बदली सरकार, क्या उद्धव ठाकरे का हाल देख डर गए नीतीश कुमार?
- बिहार में नीतीश-लालू फिर साथ, क्या बीजेपी खोज पाएगी काट?
- बिहार में फिर महागठबंधन की सरकार, 8वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश, BJP करेगी धरना प्रदर्शन
- प्रधानमंत्री पद के लिए 2024 में नीतीश कुमार की दावेदारी कितनी दमदार होगी?
- बिहार : महागठबंधन सरकार का शपथग्रहण समारोह कल, 14-14 मंत्री ले सकते हैं शपथ
गिरिराज सिंह की राजद को चेतावनी, सांप आपके घर घुस गया है
पटना। बिहार में नीतीश कुमार आज भाजपा का साथ छोड़कर राजद के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। नीतीश के इस कदम से भाजपा का गुस्सा भड़क उठा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद को चेतावनी देते हुए कहा कि सांप आपके घर में घुस गया है।
गिरिराज सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, सांप आपके घर घुस गया है। साथ ही उन्होंने लालू यादव का 2017 में किया गया ट्वीट भी शेयर किया है।
इस ट्वीट में लालू ने कहा था कि नीतीश सांप है जैसे सांप केंचुल छोड़ता है वैसे ही नीतीश भी केंचुल छोड़ता है और हर 2 साल में साँप की तरह नया चमड़ा धारण कर लेता है। किसी को शक?
उल्लेखनीय है कि नीतीश की सियासी करवट से जहां भाजपा को विपक्ष में बैठना होगा वहीं प्रमुख विपक्षी दल राजद सत्ता में आ जाएगा। नीतीश ने 164 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल फागू चौहान को सौंपा है। वे आज दोपहर 2 बजे नीतीश को सीएम पद की शपथ दिलाएंगे।
इधर भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रदेशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी नीतीश के कदम को जनादेश का अपमान बता रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार में भाजपा 2020 के विधानसभा चुनाव में 74 सीटें जीतने में कामयाब रही थी इसके बाद भी उसने 43 सीटे जीतने वाले नीतीश को राज्य में NDA का नेता चुना।
