1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. UPSC civil service exam results announced

UPSC Results : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम घोषित, इशिता किशोर ने किया टॉप

upsc results
UPSC Results : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को यूपीएससी सिविल सेवा 2022 के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी। इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में शीर्ष स्थान हासिल किया, गरिमा लोहिया और उमा हरीती एन को क्रमश: दूसरा तथा तीसरा स्थान मिला। स्मृति मिश्रा चौथे स्थान पर रही।
 
सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 933 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 ईडब्ल्यूएस, 263 ओबीसी, 154 एससी और 72 एसटी कैटेगरी से हैं।

यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा सालाना 3 चरणों में आयोजित की जाती है, जिनमें अभ्यर्थियों को प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना होता है। इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) समेत अन्य सेवाओं के अधिकारियों का चयन किया जाता है।
Edited by : Nrapendra Gupta
अगला लेख
सिडनी में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, ब्रिस्बेन में खुलेगा भारतीय दूतावास