1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. up imd weather forecast monsoon rains to begin

Weather update : UP में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, क्या बोला मौसम विभाग?

India Meteorological Department
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक के मुताबिक उत्तरप्रदेश के कुछ जिलों में गर्मी से राहत मिल सकती है।
 
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के लगभग 35 जिलों में बुधवार को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
 
इस दौरान तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
 
प्रदेश में अधिकतम तापमान बांदा में सर्वाधिक 45.8 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में 45.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
 
रात के तापमान में वृद्धि होने के कारण ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान अधिक रहा। सबसे कम तापमान फतेहपुर में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगला लेख
मुलायम की बहू अपर्णा यादव को जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में हड़कंप