बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Union Minister Shripad Naik car accident
Written By
Last Updated : मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (00:09 IST)

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक की कार का एक्सीडेंट, पत्नी की मौत

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक की कार का एक्सीडेंट, पत्नी की मौत - Union Minister Shripad Naik car accident
पणजी। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक सोमवार को कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में उनकी पत्नी और एक सहायक की मौत हो गई।
 
नाइक के साथ उनकी पत्नी विजया और सहायक यात्रा कर रहे थे। यह हादसा उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के निकट हुआ। उस समय मंत्री कर्नाटक में धर्मस्थल से गोआ लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि नाइक को इलाज के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले जाया जा रहा है।
 
सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोआ के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मंत्री को उचित इलाज मुहैया कराने के संबंध में बातचीत की।

रक्षा मंत्री राजनाथसिंह ने भी सावंत से 68 वर्षीय नाइक के इलाज के बारे में बात की। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंत्री की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है और मंत्री के जल्द ठीक होने की कामना की है। (भाषा)
 
 
ये भी पढ़ें
उत्तराखंड में भी बर्ड फ्लू की दस्तक, Red alert के साथ लोगों के लिए गाइडलाइन जारी