सम्बंधित जानकारी
- पंजाब की पराली पर BJP और AAP में ठनी, तेज हुई जुबानी जंग
- दिल्ली में हवा फिर हुई जहरीली, नोएडा में AQI ‘गंभीर’, पंजाब में पराली जलाने की 1,842 घटनाएं
- Delhi Air Quality : दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में, पराली जलाए जाने से 'गंभीर' होने की आशंका
- दिवाली के बाद दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, केजरीवाल के लिए क्या है राहत की बात
- पंजाब विधानसभा अध्यक्ष संधवां का ऐलान पराली न जलाने वाले गांवों को अपने कोटे से देंगे 1 लाख रुपए
राजस्थान और पंजाब पराली जलाने पर लगाम के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहे : जितेंद्र सिंह
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि अक्टूबर 2021 की तुलना में इस साल अक्टूबर में राजस्थान में पराली जलाने की घटनाओं में 160 प्रतिशत और पंजाब में 20 फीसदी वृद्धि हुई है। सिंह ने कहा कि राजस्थान और पंजाब की सरकारें पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रही हैं
सिंह ने कहा कि पंजाब में अक्टूबर 2021 में पराली जलाने की 13269 घटनाएं सामने आई थीं और अक्टूबर 2022 में ये 16004 रहीं, जबकि राजस्थान में इनकी संख्या 124 से बढ़कर 318 हो गई। उन्होंने एक बयान में कहा कि इसका मतलब है कि दोनों राज्यों की सरकारें पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रही हैं और दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में गिरावट हो रही है।
पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने सिंह ने कहा कि दूसरी ओर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में गिरावट दर्ज की गई है। सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अक्टूबर 2021 में पराली जलाने की 1,060 जबकि इस साल अक्टूबर में 768 घटनाएं सामने आईं। वहीं हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं 2,914 से घटकर 1,995 रह गईं।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
Edited by : Chetan Gour
