मालिक बनते ही एक्शन में एलन मस्क, दी चेतावनी, Twitter पर नाम बदला तो हटेगा 'ब्लू टिक'
Twitter के मालिक बनते ही एलन मस्क एक्श्न में हैं। वे रोजाना ट्विटर के नियमों को लेकर नए नए फरमान जारी कर रहे हैं। अब एलन मस्क ने ट्विटर अकाउंट्स के सस्पेंड होने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी अकाउंट अपनी पहचान बदलेगा उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर कोई चेतावनी भी नहीं दी जाएगी। बगैर बताए अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा।
एलन मस्क ने टवीट कर यह जानकारी दी। मस्क ने जानकारी दी कि अगर कोई पैरोडी अकाउंट है तो उस पर साफ लिखा जाना चाहिए कि वो पैरोडी अकाउंट है। अगर ऐसा नहीं लिखा होगा तो अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा, जो किसी और का नाम या फोटो इस्तेमाल कर रहा होगा। एलन ने एक और ट्वीट में कहा कि किसी भी तरह के नाम में बदलाव से आप अपना वेरिफाइड अकाउंट का नुकसान कर सकते हैं।
बता दें कि इसके पहले एलन मस्क ने 1 नवंबर को ट्विटर ब्लू टिक वालों को बड़ा झटका दिया था। उन्होंने कहा कि अब ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर प्रति महीने देने होंगे। जो ऐसा नहीं करेगा उसका ब्लू टिक हटा दिया जाएगा। यानी वो वैरिफाइड अकांउट नहीं होगा।
बता दें कि हाल ही में एलन मस्क ने ट्विटर खरीदा है। इसके बाद से वे लगातार एक्शन में हैं। इसके पहले उन्होंने कई लोगों को नौकरी से निकाला है, जिनमें भारत के पराग अग्रवाल का भी नाम है।Going forward, any Twitter handles engaging in impersonation without clearly specifying “parody” will be permanently suspended
— Elon Musk (@elonmusk) November 6, 2022
Edited By Navin Rangiyal

