सम्बंधित जानकारी
- SIR के काम में लगे BLO और सुपरवाइजर का मानदेय डबल हुआ, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
- Cyclone Ditwah : तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकराएगा साइक्लोन दितवाह, उड़ानें रद्द, रेल सेवाओं पर असर
- दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?
- शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी
- मन की बात में पीएम मोदी ने बताया, क्यों खास था नवंबर माह?
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 12 राज्यों में SIR की समय सीमा 7 दिन बढ़ी
Election Commission on SIR : चुनाव आयोग ने रविवार को एक बड़ा फैसला करते हुए 12 राज्यों में जारी गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की समय सीमा 7 दिन बढ़ा दी। अब एसआईआर की प्रक्रिया 11 दिसंबर तक जारी रहेगी।
आयोग की ओर से पूर्व आदेश को निरस्त करते हुए नया शेड्यूल जारी किया गया है। अब एन्यूमरेशन, बूथों के पुनर्गठन से लेकर ड्राफ्ट रोल की पब्लिकेशन और क्लेम-ऑब्जेक्शन की प्रक्रिया सभी संशोधित तिथियों के अनुसार होगी।
चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में अब फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी। अब ड्राफ्ट रोल 16 दिसंबर को जारी होगा। 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां दाखिल किए जा सकेंगे।
इससे पहले एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर तक थी। यानी सिर्फ 4 दिन शेष रह गए थे।
बताया जा रहा है कि आयोग के इस फैसले से एसआईआर में जुटे बीएलओ को बड़ी राहत मिलेगी। बीएलओ लगातार काम के दबाव की शिकायत कर रहे थे। इस वजह से कई कर्मचारियों की मौत की भी खबरे आ रही थी।
डबल हुआ BLO का मानदेय : इससे पहले शनिवार को चुनाव आयोग ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) के काम में लगे बूथ लेबल अधिकारी (BLO) और अन्य कर्मचारियों के मानदेय में चुनाव आयोग ने लगभग डबल की बढ़ोतरी कर दी है। बीएलओ को अब 6000 की जगह 12000 और बीएलओ सुपर वाइजर को 12,000 की जगह 18000 रुपए दिए जाएंगे। एईआरओ को 25000 और ईआरओ को 30000 रुपए मिलेंगे। ALSO READ: SIR के काम में लगे BLO और सुपरवाइजर का मानदेय डबल हुआ, जानिए अब कितनी मिलेगी राशिThe Election Commission of India has announced a revised Schedule, extending the relevant dates by one week for the ongoing Special Intensive Revision (SIR) of Electoral Rolls in 12 States/UTs, with 01.01.2026 as the qualifying date. pic.twitter.com/sJB7nHH7A6
— ANI (@ANI) November 30, 2025
उल्लेखनीय है कि एसआईआर का पहला चरण बिहार में हुआ था, जबकि दूसरे में 9 राज्यों और 3 केन्द्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हुई है। इस दौरान तनाव के चलते कई बीएलओ के निधन की खबरें भी सामने आई हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
