1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Uniform Civil Code for all welcome but will it adversely impact Hindus asks Uddhav

UCC : उद्धव ठाकरे ने किया Uniform Civil Code का समर्थन, लेकिन हिन्दुओं को लेकर BJP से पूछा सवाल

Uddhav Thackeray
मुंबई। समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर राजनीतिक पार्टियों में घमासान चल रहा है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता (UCC) का स्वागत है, लेकिन क्या इसके लागू होने से हिन्दुओं पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
ठाकरे ने शिवसेना में पिछले साल हुए विभाजन के बाद पहली बार आयोजित शिवसेना (यूबीटी) के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों के पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा।
 
उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए समान नागरिक संहिता का स्वागत करते हैं लेकिन यह हिंदुओं पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा? अगर वे (भाजपा) पूरे देश में गोवध पर रोक नहीं लगा सकते तो कैसे यूसीसी को लागू करेंगे?
 
विधि आयोग ने हाल में कहा कि उसने यूसीसी पर नए सिरे से विचार करने का फैसला किया है और हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किया है, जिनमें आम लोग और धार्मिक संगठनों के सदस्य शामिल हैं।

मणिपुर की बजाय अमेरिका जा रहे हैं : उद्धव ठाकरे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर उनकी आलोचना की और पूछा कि हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में संकट को हल करने के लिए मणिपुर जाने के बजाय वह विदेश क्यों जा रहे हैं।

ठाकरे ने कहा कि हमारे देश का एक हिस्सा हिंसा की चपेट में है और मोदी वहां नहीं गए हैं या संकट को हल करने के लिए कदम नहीं उठाए हैं, इसके बजाए अमेरिका जा रहे हैं। प्रधानमंत्री 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं। 
 
ठाकरे ने आरोप लगाया कि ऐसे दावे किए गए कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोक दिया।  उन्होंने कहा कि इसलिए मोदी को मणिपुर में हिंसा रोकनी चाहिए और शांति बहाल करनी चाहिए, उसके बाद हम इन दावों पर विश्वास करेंगे। Edited By : Sudhir Sharma
अगला लेख
दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में छात्र की चाकू मारकर हत्या, जानिए पूरा मामला