गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. udhampur-encounter-two-terrorists-killed-security-forces-operation-updates
Last Modified: जम्मू , बुधवार, 4 फ़रवरी 2026 (14:20 IST)

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

Udhampur encounter
Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। खुफिया जानकारी मिलने के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की थी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

सुरक्षाबलों का संयुक्त ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को उधमपुर के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज और सेना ने एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। कल यानी मंगलवार को इस इलाके में गोलीबारी की शुरुआत हुई थी।

सुरक्षाबलों का ऑपरेशन ‍जारी

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उधमपुर जिले के मजालता इलाके में सुरक्षा बलों ने आज दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन मंगलवार को शुरू हुआ था और अब भी जारी है। यह ऑपरेशन 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज और सेना द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। माना जा रहा है‍ कि कुछ और आतंकवादी छिपे हो सकते हैं। मुठभेड़ स्थल की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
 
पिछले कुछ समय में जम्मू संभाग के इलाकों में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके मद्देनजर सेना ने इन इलाकों में अपनी मौजूदगी और निगरानी को काफी सख्त कर दिया है।
Edited by: Vrijendra Singh 
ये भी पढ़ें
ट्रंप का 'मास्टरस्ट्रोक' या सिर्फ दावा? क्या भारत वाकई बंद कर देगा रूसी तेल? क्रेमलिन ने दिया बड़ा बयान